संवाददाता हरीश कुमार गंगवार।
देवरनियाँ । ब्लॉक मुख्यालय दमखोदा में कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के तहत कृषकों को धान,गन्ना तथा मोटा अनाज के अधिक उत्पादन के साथ ही फसलों में लगने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक शेरगढ़ दर्शन गंगवार ने किसानों के साथ कम संसाधनों के बीच अच्छा उत्पादन कैसे ले सकते हैं पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को खेती किसानी संबंधी प्रेरक जानकारी देकर लाभान्वित किया। इस दौरान उन्होंने फसलों को बीमारियों से कैसे बचाया जाए पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हर घर तिरंगा विषय पर प्रकाश डालते हुए लोगों को घर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को जोशो- खरोस के साथ मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ बहेड़ी संदीप कुमार,एडीओ कृषि मुनीश यादव, तकनीकी सहायक महताब सिंह,बीटीएम राजीव कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक शेरगढ़ अरविंद कुमार आदि समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।