पीलीभीत। पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में तीन नये कानून को लेकर हजारा थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने थाना परिसर मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एव गणमान्यों की एक वैठक कर बताया कि मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तीन नये कानून को पास कर 1 जुलाई से लागू कर दिया है जिसका मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाते हुए पारदर्शिता लाना।

सोमवार को हजारा थाना परिसर में प्रात: 11 बजे से 1 जुलाई से तीन नये कानून लागू किये गये कानून को लेकर वैठक का आयोजन किया गया।जिसमें 1 भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नवीन किस्म के अपराधों सहित पुलिस और पब्लिक में जो अपारदर्शिता का भाव पनप जाया करता था उसमें विशेष रूप से पारदर्शिता का भाव जन हित में रहेगा। नवीन कानूनों के आने से साइबर क्राइम सहित समाज में घट रहे आधुनिक अपराधों पर भी कानून का शिकंजा मजबूत होगा।

वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि जितना जनता स्वस्थ मत से कानून की मदद करेगी उतना ही अपराधों के ग्राफ में गिरावट आयेगी जो स्वस्थ समाज के नींव को मजबूत कर भाई चारा को बढ़ावा देगी जिससे भारत देश मजबूत और सशक्त होगा।

इस मौके पर क्षेत्र की तमाम महिलाओं व वरिष्ठ जनों सहित जन प्रतिनिधि एड. मुकेश कुमार ग्राम प्रधान मुरैनियाँ गाँधी नगर,सूर्यभान मदेशिया ग्राम प्रधान अशोकनगर, शमशेरअली प्रधान भरतपुर, अमरीक सिंह प्रधान वैल्हां, कन्तलाल प्रधान पति गौतमनगर, सत्यप्रकाश सिंह प्रधान पति रामनगर, इकवाल सिंह उर्फ पाले भाई प्रधान कवीरगंज, रमावती देवी प्रधान राणाप्रताप नगर, के अलावा पूर्व सा. सह.समिति चेयरमैन पदमसिंह, डा० मनोज सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर, गीतादेवी, पुष्पा विष्ट, मन्जू यादव, पूनम भारती, राजकुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतपाल सिंह उर्फ बबल भाई, आशीष कुमार, रणजीत सिंह भिंडर, अजय शर्मा, राजकुमार, इरशाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back
error: Content is protected !!