रिपोर्ट सर्वेश कुमार वजीरगंज

बदायूं। जिले के कस्बा वजीरगंज में आज दिनांक 29/01/2025 को विकलांग आश्रम वजीरगंज पर बगरैन निवासी प्रिंस देव शर्मा ने दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया

और बच्चों को फल व मिठाई वितरित की।आश्रम में रह रहे लोगों ने उनकी ईश्वर से दीर्घायु की कामना की।

और बहुत बहुत धन्यवाद किया। विकलांग आश्रम वजीरगंज अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने कहा कि विकलांग आश्रम पर बहुत दूर दूर से लोग आते है। ओर दिव्यांग बच्चों को फल व मिठाई वस्त्र वितरित कर पुण्य के भागीदार बनते हैं।

आप सभी लोगों को मानव जीवन में मानव सेवा करते रहना चाहिए। इस मौके पर आश्रम अध्यक्ष श्री उनीश पाल सिंह व आश्रम प्रभारी ठाकुर सुनीरा सिंह गौर जिला पंचायत सदस्य बगरैन व समस्त आश्रम वासी इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back
error: Content is protected !!