पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान।
देवरनियां। जागरुकता अभियान के तहत रविवार को कस्बा देवरनियां में समाजवादी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोडा गया। इसमे विधायक शहजील इस्लाम ने भी शिरकत की।सदस्यता अभियान का आयोजन सपा महिला सभा की भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष शब्बो खान के द्वारा किया गया। इसमें पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने और मजबूत करने के लिए कहा गया। इसमे कार्यक्रम प्रभारी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव, भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक शहजील इस्लाम, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ० मोहित भारद्वाज, छात्रसभा का जिलाध्यक्ष अविनसश मिश्रा, महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष शब्बो खान, नगर पंचायत देवरनियां के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कैसर अंसारी, लक्ष्य, सौरभ भारद्वाज,प्रमोद गंगवार,युवजन सभा के जिला महासचिव रितेश यादव के अलावा चारों युचा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष शब्बो खान ने सभी का आभार जताया।